August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया हैं कि “वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कोरबा में युवक सुख सिंह की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतक के परिजनो के साथ है। राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दस लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है और आगे भी हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान प्रदान करें।”
उल्लेखनीय हैं कि कोरबा जिले में वन आरक्षक भर्ती दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की मृत्यु हो गई हैं। बताया जा रहा है कि 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद युवक की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। अचानक वो नीचे गिर गया। मेडिकल टीम उसे मेडिकल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सको ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा हैं की जांजगीर-चांपा जिलान्तर्गत अकतलरा के ग्राम बाना परसाही निवासी मृतक सुख सिंह अपने परिवार में सबसे छोटा था, उसके पिता की मृत्यु हो गई है। चार भाई और तीन बहनों में वह सबसे छोटा था। बीए फर्स्ट ईयर का छात्र पढ़ने लिखने में काफी होशियार था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.