July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*हिन्दू जागरण मंच*

*”माँ – बेटी सम्मेलन”*
“महिला सुरक्षा एवं सम्मान”

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दिनांक १०/१२/२०२४ दिन मंगलवार शाम ४ :३० बजे गणेश चौक, राताखार वार्ड क्रमांक ३, कोरबा में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के विषय में माँ बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस बैठक में राताखार के लगभग ६० की संख्या में माँ बेटियां सम्मिलित हुईं। बैठक में लव जिहाद, जमीन जिहाद के विषय पर चर्चा हुई। साथ ही वर्तमान में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता के विषय पर भी जानकारी रखी गई।

इस बैठक में सभी ने मिलकर एकजुटता के साथ रहने का संकल्प लिया और यह भी संकल्प लिया कि बांग्लादेश जैसी विपरीत परिस्थिति हमारी भूमि पर हम कभी नहीं होने देंगे।

हिन्दू जागरण मंच के द्वारा समस्त जनमानस को आह्वान किया कि वो अपने बच्चों को सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संस्कार देवें। और साप्ताहिक आरती के द्वारा एकत्रीकरण करके एकजुटता हमेशा बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.