July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टइम्स कोरबा -****/- कार्यालयीन पत्र क्रमांक /1366/ समग्र शिक्षा/आत्मरक्षा प्रशिक्षण / 2024-25 दिनांक 28.11.2024 के माध्यम से शा. पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को एक महीने (30 दिवस) का रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु पात्र प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन पत्र में जुडो, कराटे, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट विधाओं में दक्षता रखने वाले प्रशिक्षकों से अपेक्षित आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 06.12.2024 तक जारी रही।

आवेदकों से प्राप्त आवेदन और उनके संलग्न दस्तावेजों के आधार पर अब पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे इस सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति 17.12.2024 तक कार्यालयीन समय में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, कोरबा (छत्तीसगढ़) में अपने मूल दस्तावेज और स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह ध्यान देने योग्य है कि पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की यह सूची केवल प्रारंभिक सूची है। अभ्यर्थियों को विद्यालय आबंटन से पूर्व उनके सभी दस्तावेजों का जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में पात्र पाए जाने पर ही उनके आवेदन पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल योग्य और प्रमाणित प्रशिक्षक ही प्रशिक्षण कार्य में शामिल हों, जिससे बालिकाओं को बेहतर आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.