July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* पूर्व गृहमंत्री ने राइस मिलर्स की समस्याएं सुलझाने किया आग्रह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने राइस मिलर्स को बकाया राशि देने की मांग की है। साथ ही पूर्व सरकार की बनाई गई गलत नीतियों को भी सुधारने का आग्रह किया है। पूर्व गृह मंत्री श्री कंवर ने राइस मिलर्स की समस्या का निराकरण करने मांग की है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और गृह मंत्री श्री शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि, राइस मिलर्स को सरकार की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरकार की गलत नीतियों के कारण तीन सालों से बकाया राशि का भुगतान नही हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि, पूर्व सरकार की गलती को वर्तमान की सरकार भी दोहरा रही है। जिससे नुकसान हो सकता है।
* राइस मिलर्स को अनदेखा कर रही सरकार
ननकीराम कंवर ने आगे लिखा हैं कि, प्रदेश सरकार गरीबों को सस्ता अनाज उपलब्ध करा रही है उसे राइस मिलर कहते है। राइस मिलर्स को प्रदेश सरकार की उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। यदि इन्हें काम का पैसा तीन साल से नहीं मिलेगा तो इतनी बड़ी इंडस्ट्री कैसे चलेगा। पूर्व की सरकार ने किसान राइस मिल डाली थी जो प्रशासन की गलत नीति के कारण बंद हो गई। अब की सरकार भी वही नीति दोहरा रही है। इससे ऐसा लगता है कि, राइस मिल को बंद कराकर अप्रत्यक्ष रूप से शासन किसनों के धान को खरीदने हेतु इच्छुक नहीं है।
* बकाया राशि भुगतान करने का किया आग्रह
पूर्व गृह मंत्री ननकीराम ने लिखा हैं कि किसान धान का उठाव नहीं होने के कारण अपने धान को समिति में नहीं बेच पा रहे हैं। जिसके कारण उनमें आक्रोश है। जिसका परिणाम हमें वर्तमान निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में देखा जा सकता है। आगे उन्होंने सरकार से राईस मिलरों का बकाया राशि का भुगतान करने का आग्रह किया। इस बिगड़ती हुई व्यवस्था का संज्ञान लेवे। अन्यथा इस विषय में हमारी पार्टी को अप्रत्याशित नुकसान होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.