July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/खेल एव खिलाडिय़ों के विकास के लिए समर्पित संस्था क्रीड़ा भारती ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए वातावरण बनेगा, आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को नवीन सुविधा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से खेल क्लब का विकास होगा। खेल पंजीकृत सोसायटी को खेल अनुदान मिलेगा। परंपरागत खेलों व ओलिंपिक खेलों का विकास किया जाएगा। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी। आज छत्तीसगढ़ सरकार ने क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन किया।
छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष संजय शर्मा प्रांत सचिव सुमित उपाध्याय, कोरबा जिला अध्यक्ष, बलराम विश्वकर्मा, सचिव बालगोविंद जायसवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख तारकेश मिश्रा, रविन्द्र दुबे, नागेंद्र गौराहा, विकास नामदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, अखिल भारतीय सदस्य नीता डुमरे सहप्रांत मंत्री तारनिस गौतम, सुधीर राजपाल,वीरेंद्र देशमुख, हर्षा साहू, विनोद नायर, ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त कर प्रसन्नता जाहिर की है। सभी सदस्यों ने सरकार के क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना को खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कदम बताया है. यह जानकारी सुमित उपाध्याय प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ द्वारा दिया गया.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.