भाजपा संगठन चुनाव को लेकर मंडलो की हुई बैठक,अशोक बजाज एवं बैदु राम कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा*







त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा ****/ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में संगठन चुनाव हेतु मंडलवार बैठक किया गया जिसमे जिला संगठन चुनाव पर्वेक्षक अशोक बजाज,जिला संगठन चुनाव अधिकारी बैदू राम कश्यप,सह अधिकारी अभिमन्यु सोनी,संतोष गुप्ता ने आगामी संगठन चुनाव के संबंध में कुआकोंडा,कटेकल्याण,बचेली,किरंदुल,बारसूर,गीदम व दंतेवाड़ा के पदाघिकारी व् कार्यकर्ताओ से चर्चा कर समन्वय स्थापित कर मंडल अध्यक्ष के चुनाव हेतु विमर्श किया | जिला संगठन चुनाव पर्वेक्षक अशोक बजाज,जिला संगठन चुनाव अधिकारी बैदु राम कश्यप भाजपा पदाधिकारियों के साथ बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर बैठक लेने भाजपा कार्यालय चितालंका पहुंचे | बैठक की शुरुवात भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुख़र्जी,अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया | पूर्व विधायक बैदु राम कश्यप ने कहा की तय समय पर संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षों व जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा, बुथ समिति का गठन एवं अन्य तैयारियां पूर्ण हो चुकी है | भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने भी संगठन चुनाव हेतु रुपरेखा तैयार कर संगठन को और सशक्त कैसे बनाया जाये एवं आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया | भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने बताया की भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमे साधारण कार्यकर्ता भी उच्चतम पद तक पहुंचने की कल्पना कर सकता है,कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार स्तम्भ है न की कोई विशेष परिवार,भाजपा के सक्रीय सदस्य जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए दावेदारी कर रहे है जल्द ही नये दायित्वों पर नये ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता भाजपा को और अधिक सशक्त बनाकर संगठन का विस्तार करेंगे |





