February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/, पुलिस विभाग द्वारा समय समय पर प्रमोशन देकर जवानों का हौसल बढ़ाया जाता है, कंधो में लगे सितारे जिम्मेदारियों को बढ़ा देते है, पुलिस विभाग 24*7 लोगो की सेवा में समर्पित रहते हैं, घर परिवार से दूर आधी रात को भी ड्यूटी करते जवानों को खुशी कंधो और बाहों में लगे सितारे उनकी कड़ी मेहनत को बयां करते है इसी कड़ी में आज कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा जिले में पदस्थ लेमरू थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह यादव और पुलिस लाइन में तैनात परेमश्वर राठौर के कंधो में सितारे लगा कर प्रमोशन दिया और उनके उज्वल भविष्य की कमान की, प्रमोशन मिलने से पुलिस अधिकारियों के साथ परिवार में खुशी की लहर है,

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सिद्धार्थ तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक यू बी एस चौहान, दर्री सीएसपी (प्रशिक्षु आईपीएस) विमल पाठक, की उपस्थित में सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.