50 हाथी घुसे 40 किसानों की बाड़ी में-तोड़े 500 पौधे







* करतला रेंज के केराकछार की घटना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जानकारी के अनुसार वनमंडल कोरबा में 64 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों ने ग्राम केराकछार में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने 40 किसानों की बाड़ी में घुसकर 500 से अधिक आम के पौधों को उखाड़ने के साथ ही तोड़ दिया। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की बात बताई जा रही हैं। अब भी हाथी ग्राम के पास जंगल में घूम रहे हैं।
हाथियों का झुंड अलग-अलग घूम रहा है। करीब 14 हाथी कुमुरा रेंज में घूम रहे हैं। 50 हाथी करतला रेंज में रोज रात्रि के समय झुंड में बंट जाते हैं। ग्राम केराकछार के ग्रामीण नाबार्ड बाड़ी परियोजना से जुड़े हुए हैं। किसानों ने करीब एक-एक एकड़ जमीन पर आम के पौधे लगाए हैं। रात्रि के
समय हाथियों ने ग्राम के सुखदेव, अजय कुमार, मनमोहन, राम सिंह, बुद्ध सिंह, गेस राम, वेदराम, उत्तरा, रेशम सहित अन्य ग्रामीणों की फसल चौपट कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ को तोड़ने से अधिक नुकसान हुआ है। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी है। इसी तरह 50 से अधिक किसानों के धान की फसल को भी हाथी नुकसान पहुंचा चुके हैं। ग्रामीण दहशत के कारण अपनी फसल की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं।





