July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स *रायपुर।* ***/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने भाजपा की प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल पर की गई टिप्पणी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला और कहा है कि जिस कांग्रेस सरकार के मुखिया के तौर पर बघेल अपने पाँच साल के कार्यकाल में एक बार भी रिपोर्ट कार्ड पेश करने की नैतिक जिम्मेदारी तक निभा नहीं पाए, आज वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर प्रलाप कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रोहरा ने कहा कि वादाखिलाफी, माफिया राज, गुण्डा राज, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार में आकंठ संलिप्त रही कांग्रेस की सरकार में दरअसल जनता को अपना मुँह दिखाने के लायक ही नहीं रह गई थी। भूपेश सरकार ने हर वर्ग के लोगों के साथ जो छल-कपट व धोखाधड़ी की, उससे जन असंतोष अपने चरम पर था। भूपेश सरकार ने पाँच साल के कुशासन के चलते अपना भरोसा खो दिया और विधानसभा, लोकसभा और हाल ही हुए उपचुनाव में कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत दिखा दी है। श्री रोहरा ने कहा कि आज भाजपा की प्रदेश सरकार अपने एक साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जा रही है। प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति, महतारी वंद योजना, सुव्यवस्थित धान खरीद नीति, पीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच जैसे वादे पूरे करके तेज रफ्तार से मोदी की गारंटी पर अमल कर रही है। एक साल की प्रदेश सरकार की ये उपलब्धियाँ ऐतिहासिक हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग विष्णु के सुशासन में खुद को खुशहाल और सुरक्षित महसूस कर रहा है।
———————–

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.