July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* बिना विलंब शुल्क 16 तो विलंब शुल्क के साथ 20 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ अटल विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। इसके अनुसार स्नातक (बी.ए/बी.एससी./बी.एससी. होम साइंस/बी.सी.ए./बी.कॉम./बी.बी.ए.) पाठ्यक्रमों का नियमित एवं स्वाध्यायी सेमेस्टर परीक्षा का आनलाइन परीक्षा आवेदन बिना विलंब शुल्क 16 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद भी चूक गए तो विलंब शुल्क के साथ 17 से 20 दिसंबर तक फर्म भरे जा सकते हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के परीक्षा नियंत्रक की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि ”राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली सत्र 2024-25 के लिए समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में नामांकित स्नातक (बी.ए/बी.एससी./बी.एससी. होम साइंस/बी.सी.ए./बी.कॉम./बी.बी.ए.) पाठ्यक्रमों का नियमित एवं स्वाध्यायी सेमेस्टर परीक्षा का आनलाईन परीक्षा आवेदन (एग्जाम फॉर्म) विश्वविद्यालय की अधिकृत वेब पोर्टल https://exam.bucgexam.in के माध्यम से भराये जा रहे अधिसूचना क्रमांक 1707/ परीक्षा-गोपनीय/2024 बिलासपुर 25.11.2024 में वृद्धि की जाती है।
* तिथि में वृद्धि का लाभ उठाकर प्रक्रिया पूर्ण करें कमला नेहरू महाविद्यालय के विद्यार्थी : डॉ प्रशांत बोपापुरकर
कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थी तिथि में वृद्धि का लाभ उठाते हुए तय अवधि में प्रक्रिया पूर्ण कर हार्ड कॉपी और मांगे गए दस्तावेजों समेत कॉलेज में जमा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.