February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

*मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा आदि के संबंध में दिए निर्देश*

 त्रिनेत्र टइम्स कोरबा ****/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गुरूवार 12 दिसम्बर को सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित भमिपूजन, लोकार्पण और सामग्री वितरण कार्यक्रम सहित सामूहिक विवाह के आयोजन में शामिल होने की जा रही तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बेरिकेडिंग के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्हीआई प्रवेश, मुख्य मंच, सामूहिक विवाह आयोजन की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधा, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉल के संबंध में भी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने हैलीपेड में फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय का कोरबा के सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में 12 दिसम्बर 2024 को आगमन प्रस्तावित है। वे यहां करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.