May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* देर रात लौट रहे थे पिकनिक मनाकर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार रात एक हादसा हो गया हैं। जानकारी के अनुसार 25 से अधिक लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर पिकनिक मना कर लौट रहे थे।

 

इसी दौरान कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम घुमानीडांड़ के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो पलट गई। बताया जा रहा हैं की इस हादसे में गाड़ी मे दबकर मासूम की मृत्यु हो गई और 25 लोग घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, ये ग्रामीण कोरबा जिला के बनखेता ग्राम पंचायत के ग्राम कांसामार के निवासी थे, जो बुका में पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक के बाद सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा घटित हो गया। बताया जा रहा हैं की वाहन एकाएक अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.