May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  ***/ जिला नगर निगम अब टैक्स वसूली के लिए वार्डों में शिविर लगाएगा। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा करी। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाते करदाताओं को डिमांड नोट भेजने भी कहा है।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि बकायादारों से भी राशि की वसूली के लिए लगातार संपर्क करें। उन्होंने वर्तमान और बकाया टैक्स की जानकारी ली। राजस्व अधिकारियों से कहा कि टैक्स से ही विकास कार्य और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होता है। इसके लिए ध्यान देने की जरूरत है। वार्डों में शिविर लगाने तिथि बनाकर कार्य योजना बनाएं। उस दिन वार्ड में सभी उपस्थित भी रहें। निगम आयुक्त ने लोगों से कहा है कि जो भी टैक्स बकाया है और वर्तमान वर्ष का टैक्स जमा कराएं, ताकि विकास कार्य निरंतर हो सके।
इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक सहायक राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.