February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ***/”धर्म और पुण्य के इस पुनीत कार्यक्रम में शामिल होकर आनंद की अनुभूति मिल रही है। कलयुग के इस काल में सब अपने दैनिक दिनचर्या और रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त हैं। जीवन के संघर्षों के बीच इतना वृहद आयोजन, धर्म का काम और पुण्य का काम कराया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण है। व्यासपीठ पर हमारे कोरबा जिले की गौरव विराजमान हैं। हम सभी मातृशक्ति के उपासक हैं और ऐसे पुनीत अवसर पर यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि व्यासपीठ पर विराजमान नारी शक्ति के मुखारबिंदु से हमने भागवत कथा के अमृत कथा का रस का पान किया।”
उक्त कथन सर्वमंगला नगर के शांतिपारा में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर कथा श्रवण करने पहुंचे वार्ड 16 के पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कही। श्री देवांगन ने आगे कहा कि बलदाऊ पटेल और उनका पूरा परिवार भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन कर प्रभु की भागवत कथा के माध्यम से कोरबा जिले में ज्ञान के प्रकाश को फैलाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। आज श्री पटेल के निमंत्रण पर यहां बैठकर ज्ञान और धर्म की बातें सुनने का अवसर मिला, इसके लिए आभारी हैं।
श्री देवांगन ने आगे कहा की कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का जब कभी आगमन सर्वमंगला नगर में हुआ, हमेशा आप सब के बीच नतमस्तक होकर उपस्थित हुए। मैं व्यासपीठ पर विराजमान नारी शक्ति को बताना चाहूंगा कि उनके और दर्शक दीर्घा में बैठी महिला शक्ति के आशीर्वाद से ही भैया लखनलाल विधायक व प्रदेश में मंत्री के पद तक पहुंचे हैं। धन-बल की लड़ाई में सर्वमंगला नगर से जन-बल का साथ देते हुए अपार वोटों की शक्ति मिली, जो लखनलाल देवांगन नगर विधायक हैं। आप सब विश्वास रखें कि आपने अपने स्नेह से जिन्हें विधायक बनाया, वह भी आपकी सेवा के लिए निरंतर जुटे हुए हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.