शुभी अग्रवाल ने पार्टी की बजाय रक्तदान करके मनाया अपना जन्मदिवस



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बालको शाखा की सदस्य निशा अग्रवाल की बेटी शुभी अग्रवाल ने अपना जन्मदिवस किसी होटल में बड़ी पार्टी कर नहीं वरन रक्तदान कर मनाया। शुभी का यह 18वां जन्मदिन था। उसने रक्तदान के साथ ही यह संकल्प भी लिया कि प्रति 100 दिन में वह एक बार रक्तदान करेगी, ताकि उसका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में काम आए।
इसके लिए अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष ममता गोयल, ललिता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निशा व शुभी एक साथ बिलासा ब्लड बैंक पहुंचीं थीं। यहां सभी ने रक्तदान किया। इस पहल को अग्रवाल महिला सम्मेलन की पदाधिकारियों, सदस्यों ने सार्थक बताते हुए आगे भी इस तरह का सेवा कार्य करने को कहा।

