May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-***/ पश्चिम में एसईसीएल गेवरा परियोजना के खदान विस्तार के लिए भिलाईबाजार की जमीन या अधिग्रहण किया हुआ है। यहां से कोयला खनन शुरू करने जरूरी प्रक्रिया को पूरी कर रहे हैं। एसईसीएल गेवरा एरिया प्रबंधन ने सामाजिक सरोकार दिखाते हुए खदान प्रभावित क्षेत्र भिलाईबाजार के छात्रों को स्कूल बस की सेवा दी है। अब यहां के 40 छात्रों की आवाजाही आसान हो गयी हैं।
बुधवार को विद्यालय बस सेवा का शुभारंभ एसईसीएल गेवरा एरिया के महाप्रबंधक (कार्मिक) अजय बेहरा, महाप्रबंधक (भूमि व राजस्व) एन.के. साहू ने किया। इसके बाद खदान प्रभावित क्षेत्र से विद्यालय बस छात्रों को लेकर रवाना हुई। खदान प्रभावित भिलाईबाजार के ग्रामीणों की लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। विद्यालय बस की सेवा का लाभ दिलाने में एसईसीएल गेवरा एरिया के जीएम एस.के. मोहंती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बस सेवा का उद्देश्य परियोजना प्रभावित परिवारों के छात्रों की शिक्षा में मदद करने और प्रभावित परिवारों व प्रबंधन के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.