May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ***/ बताया जा रहा हैं की कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में एक महिला का शव पत्थर से बंधाकर जंगल के तालाब में फेंका गया। सूचना पर पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार पाली थाना अंतर्गत ग्राम धौराभाठा में रहने वाली ईश्वरी बाई (32) नामक महिला अपने घर से 3 दिन से लापता थी। परिजन की सूचना पर पुलिस ने पतासाजी शुरू की। तो महिला के एक रिश्तेदार पर संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उसने पारिवारिक विवाद की वजह से उसकी हत्या करने के बाद शव को भीमसेनिया जंगल में ले जाकर वहां पत्थर बांधकर तालाब में फेंकना बताया।
संदेही के बताए गए कथन के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। नगर सेना से एसडीआरएफ की टीम को तालाब में महिला के शव के खोजबीन के लिए लगाया गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम खोजबीन करती रही, लेकिन शव अब तक नहीं मिला है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.