February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल ***/ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे जिला संगठन चुनाव अधिकारी बैदू राम कश्यप ने कार्यशाला में आगामी संगठन चुनाव के संबंध में चर्चा कर विस्तृत जानकरी दी एवं तैयारियों की जानकारी लेते हुए समीक्षा किया | कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुख़र्जी,अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया | पूर्व विधायक बैदु राम कश्यप ने कहा की तय समय पर संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षों व जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुथ समिति का गठन एवं अन्य कार्यक्रमों के तैयारी को पूर्ण करे | भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने भी संगठन चुनाव हेतु रुपरेखा तैयार कर संगठन को और सशक्त कैसे बनाया जाये एवं आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया | विधायक चैतराम अटामी ने आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय चुनाव हेतु कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर अभी से बूथ स्तर तक पहुंच कर जुट जाने हेतु अनुरोध किया | जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया की 273 बूथों मै 235 बूथों का गठन हो चूका है और 7 दिसंबर तक 100% बूथों का गठन करने का लक्ष्य है |कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने किया एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया | इस कार्यशाला में जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,पूर्व जिला अध्यक्ष नविन विश्वकर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू सिंह गौतम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला विनय नाग,पूर्व जिला महामंत्री पिंटू राम उइके,जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान समेत समस्त भाजपा पदाघिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.