May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* ट्रेन में गांजा तस्करी मामले के भूतपूर्व जीआरपी, आरक्षकों और सहायक लेखा अधिकारी के विरूद्ध हुई कार्यवाही
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ***/ बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकड़े गये जीआरपी के 3 आरक्षक के विरूद्ध एसीबी ने जांच कार्यवाही तेज कर दी है। कथित आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 56/24, 57/2024 एवं 58/2024 धारा-13 (1) बी. 13(2) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत् आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उनके निवास स्थान एवं संबंधित जगहों पर एसीबी रायपुर एवं बिलासपुर की 6 टीमों ने जिला बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद एवं कोंडागांव में रेड की कार्यवाही की।
जानलकारी के अनुसार तीनों के निवास स्थानों एवं अन्य जगहों से लाखों रूपये के कीमती आभूषण, मकान, जमीन के दस्तावेज, कई बैंक एकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.