कोयला मंत्रालय द्वारा आबंटित 175 कोयला ब्लॉक में कोरबा भी सम्मिलित



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अगले पांच साल में 36 नई खनन परियोजनाएं विकसित करने की योजना बनाई है। बुधवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में श्री रेड्डी ने कहा कि सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) अगले पांच वर्षों में 7 नई खदानें विकसित करने की योजना बना रही है, एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) द्वारा दो नए ब्लॉक खोलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोयला मंत्रालय ने कुल 175 कोयला ब्लॉक आवंटित किए हैं। इनमें से 65 ब्लॉक को खदान खोलने की अनुमति मिल चुकी है, जिनमें से कोरबा सहित 54 वर्तमान में चालू हैं। कोयला और खान मंत्री ने कहा कि देश ने वर्ष 2023-24 में 99.78 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जबकि वर्ष 2022-23 में यह 89.32 करोड़ टन रहा था।

