February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*विधायक चैतराम अटामी ने स्व सहायता समूह से जुड़ने महिलाओ को किया प्रेरित*

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल  ***/ जनपद पंचायत गीदम के नागदेवता संकुल संगठन मुचनार में ऑर्गेनिक दंतेवाड़ा कॉन्क्लेव 2024 के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह के लिए परंपरागत देशी व्यंजन प्रतियोगिता एवं जैविक खेती प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। 17 स्व सहायता समूह के दीदियों ने देशी व्यंजन प्रतिस्पर्धा में भाग लिया, जिसमे स्थनीय व परम्परागत सामग्रियों से 26 प्रकार के स्वादिष्ट पकवान प्रस्तुत किये गये व जैविक खेती प्रतिस्पर्धा में 8 स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जीवामृत, हांडी दवा, घनामृत, बीजामृत, गोबर खाद प्रस्तुत किया गया। साथ ही संकुल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, जिला पंचायत सदस्य बैसुराम मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंति वेक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत बारसूर उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दंतेवाड़ा से नितेश देवांगन (DPM – LH),उमेश पाल DPM – SMIB) उपस्थित रहे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी द्वारा जैविक कृषि से जुड़ने के लिए सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता परीक्षण दल ऋषिका नेताम (पर्यवेक्षक), विकास जोशी (RAEO) के द्वारा मूल्यांकन व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें व्यंजन प्रतियोगिता अंतर्गत प्रथम स्थान पर साक्षी स्व सहायता समूह कोरकोटि, द्वितीय स्थान पर माता तुलसी स्व सहायता समूह पदमेटा ने स्थान हासिल किया।
जैविक खेती प्रतिस्पर्धा अंतर्गत प्रथम स्थान पर मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह मुचनार , द्वितीय स्थान पर वान्या मां दंतेश्वरी स्व सहायता रोंजे ने स्थान हासिल किया। विधायक चैतराम अटामी ने सभी को पुरुष्कृत कर बधाई के साथ उत्साहवर्धन किया |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.