May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में मॉ श्री राणीसती दादी जी का मंगसिर नवमीं उत्सव  रविवार को धूमधाम से मनाया गया।

इस दिन मंदिर में दादी जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया एवं ज्योत जगाई गई तथा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ***/ मंदिर में दादी भक्तों के द्वारा एक लय एवं एक राग में दोपहर 3.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक पूरे अनशासन के साथ मंगलपाठ किया किया गया। इस अवसर पर श्रीमती लीना अग्रवाल एंड पार्टी कोरबा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था जिनके द्वारा श्री राणीसती दादी चरित मानस का संगीतमय भव्य मंगलपाठ किया गया तत्पश्चात सायं 6.30 बजे सं 7.00 बजे तक दादी जी का गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव एवं धमाल किया गया एवं रात्रि 7.00 बजे भगवान को 56 भोग लगाकर महाआरती की गई एवं भण्डारा किया गया जिसमें सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त दादी भक्तों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने पर अपना आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.