March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*महाराष्ट्र की प्रचंड जीत और यूपी उपचुनाव की जीत ने तय किया मोदी जी का जादू चरम पर:विष्णु देव साय*

*महाराष्ट्र चुनावों की जीत ने भारत को संदेश दिया हम सब एक है:विष्णु देव साय*


त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर ***/  महाराष्ट्र चुनावों और यूपी उपचुनाव में मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा जिस तरह की शानदार विजय हमें मिली है, उससे एक बार और स्पष्ट हुआ है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़ कर बोल रहा है। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है। वहां पर भाजपा को मिली अपार सफलता ने मोदीजी की जनहितकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की मुहर है।

 

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दुष्प्रचार करने, झूठ फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखा। फिर भी वहां कांग्रेस और उसके गठबंधन का सफाया हो जाना यह दिखाता है कि जनता समझदार है, उसे अब झूठ और फरेब से बहलाया नहीं जा सकता।

यूपी की जनता ने भी बड़ा संदेश देकर बताया है कि वह मोदी जी और योगी जी के प्रति ,उनके कार्यों के प्रति अपार श्रद्धा रखते है।लोकसभा चुनावों में जनता को भ्रमित कर जो सफलता कांग्रेस और सपा ने हासिल की थी इस बार उनका झूठ नहीं चला। यूपी की जनता ने भाजपा की नीतियों और कार्यों पर मुहर लगाई है।अगर पूरे परिणामों की बात करें, तो भाजपा के लिए जनादेश काफी उत्साहजनक है। माननीय मोदी जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, अमित शाह जी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.