March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  रायपुर। ***/ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने उपचुनाव के नतीजे को भाजपा के विश्वास के अनुरूप बताते हुए कहा कि जातिवाद और साम्प्रदायिक तुष्टीकरण का जहर फैलाने में लगी कांग्रेस ने जिस दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करके प्रदेश को अराजकता की दिशा में धकेलने का षड्यंत्र रचा था, रायपुर दक्षिण की जनता ने उसका करारा जवाब कांग्रेस को दे दिया है और कांग्रेस की दुर्गति उसी का परिणाम है। भाजपा के विकास और सुशासन के प्रति अगाध समर्थन की प्रचंड आंधी में कांग्रेस एक बार फिर तिनके की तरह उड़ गई। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार और अधिक ताकत के साथ न केवल युवाओं की प्रतिभा के अनुरूप उनके विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, अपितु उनकी संभावनाओं के आकाश पर उनके सपनों को उड़ान भरने का पूरा मौका देगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। रायपुर दक्षिण की जनता ने भाजपा के संकल्पों और मोदी की गारंटी ,विष्णु देव सरकार के ऐतिहासिक कार्यों और दक्षिण विधासनभा में पिछले कई वर्षों पूर्व विधायक व सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किए जा रहे विकास पर मुहर लगाई है। भाजपा की सरकार, विकास का विजन, जनकल्याणकारी नीति और सेवा व सुशासन की नीयत के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के साथ ही प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। चुनाव के संयोजक होने के नाते शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ,सहित सभी मंत्रीगण विधायक गण पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
—————-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.