February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ***/ जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में नगर पालिका निगम कोरबा सहित जिले की 03 नगर पालिक परिषद् एवं 02 नगर पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
नियुक्त अधिकारियों में नगर निगम कोरबा हेतु संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, नगर पालिक परिषद दीपका हेतु एसडीएम राजस्व पोड़ी-उपरोड़ा तुलाराम भारद्वाज, नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा हेतु संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर, नगर पालिक परिषद कटघोरा हेतु एसडीएम कटघोरा रोहित कुमार सिंह, नगर पंचायत पाली हेतु एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे तथा नगर पंचायत छुरीकला हेतु अतिरिक्त तहसीलदार किशोर शर्मा शामिल हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में नगर निगम कोरबा हेतु डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह, आयुक्त नगर निगम आशुतोष पांडेय, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा अमित झा, तहसीलदार बरपाली राहुल पांडेय, नगर पालिक परिषद दीपका हेतु तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी दीपका राजेश गुप्ता, नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा हेतु नायब तहसीलदार दीपका बंदेराम भगत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपका सुश्री ज्योत्सना टोप्पो, नगर पालिक परिषद कटघोरा हेतु अतिरिक्त तहसीलदार कटघोरा श्रीमती प्रियंका चंद्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा ज्ञानपुंज कुलमित्र, तहसीलदार हरदीबाजार विष्णु पैंकरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली पूर्णेन्दु तिवारी, नगर पंचायत पाली हेतु तहसीलदार अजगरबहार मनहरण सिंह राठिया, नायब तहसीलदार कोरबा दीपक पटेल शामिल हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.