गुरूद्वारा पहुंच कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने टेका मत्था



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल प्रकाश पर्व के एक दिन पहले गेवरा क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा में पहुंचकर मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना करी। सिख समुदाय के लोगों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। विधायक ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज उत्साहित है।

