February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* धूमधाम से मनाया बाल दिवस
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  फिजिक्सवाला विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा के लब्धख्याति डॉक्टर प्रिंस जैन ने छात्रों से संवाद किया। डॉ. जैन ने छात्रों को आगामी परीक्षा की तैयारी के बारे में मार्गदर्शन दिया और अपनी छात्र जीवन की प्रेरणादायक यात्रा साझा की।
उक्त कार्यक्रम में फिजिक्सवाला विद्यापीठ पाठशाला के निदेशक अतुल सिंह, केंद्र प्रमुख आदित्य यादव, और अकादमिक समन्वयक रोहन सिंह भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकगण ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और छात्रों के साथ प्रेणना दयाक फिल्म देखी। इस दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के स्वल्पाहार का भी आनंद लिया गया।
फिजिक्सवाला का लक्ष्य हमेशा से ही छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए काम करना है। कोरबा में छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और सर्वोत्तम परिणाम देने के लिए फिजिक्सवाला पूरी तरह से समर्पित है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.