कोरबा जिला पुलिस के द्वारा अवैध कबाड़ के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही अनवरत जारी



* सर्वमंगला पुलिस द्वारा लावारिस हालत में मिले अवैध कबाड़ को धारा 106 BNSS के तहत किया जब्त

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रही डीजल, कोयला चोरी, जुआ, सटटा, आबकारी एवं अवैध कबाड के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिये दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुंडा रूपक शर्मा के नेतृत्व में 12 नवंबर को 04 नंबर बेरियर पास ट्रक रोड लाइंस सर्वमंगला के पास अवैध कबाड़ लावारिस हालत में मिलने पर जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 11 /2024 धारा 106 BNSS के तहत कार्यवाही की गयी है। मामले में अज्ञात चोरो का पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।

