May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल अंतर्गत मुरारका पेट्रोल पंप से लेकर टी.पी. नगर चौक तक का मार्ग राजस्व प्रपत्रों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री “पंडित जवाहर लाल नेहरू मार्ग” के रूप में अंकित है। वर्तमान में उक्त मार्ग आम जनमानस के मध्य पावर हाउस रोड कोरबा के नाम से प्रचारित एवं प्रसारित है।
कोरबा जिला कलेक्टर के समक्ष अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा आवेदन पत्र के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू मार्ग से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए उपरोक्त मार्ग में “पं. जवाहर लाल नेहरू मार्ग” का सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने, मार्ग में स्थित दुकानदारों को अपने-अपने साईन बोर्ड में एवं पावर हाउस रोड के निवासियों को अपने पते के साथ “पं. जवाहर लाल नेहरू मार्ग” लिखे जाने के संबंध में जागरूक करने हेतु नगर निगम कोरबा को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।
उल्लेखनीय हैं की पूर्व में भी महात्मा गांधी मार्ग को विभिन्न नामों से पुकारा एवं जाना जाता था, जिस संबंध में धनेश कुमार सिंह ने तत्कालीन जिलाधीश अब्दुल केसर हक एवं बाद में संजीव झा से अनुरोध करने के पश्चात् स्थानीय प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर महात्मा गांधी मार्ग का साईन बोर्ड लगवाया गया था।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.