ग्राम मड़ई में जंगली हाथियों का आतंक-राहगीरों में दहशत


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच ग्राम मड़ई में जंगली हाथियों का झुंड देखा गया। जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल व्याप्त हैं।
जानकारी के अनुसार कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम मड़ई में हाथियों के अचानक आगमन से यातायात बाधित हो गया, और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही है, साथ ही सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।


