May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र हरदी बाजार, पाली विकासखंड अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय उतरदा में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने बच्चों को नाश्ता वितरित कर ‘नाश्ता योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों को भजिया-चटनी परोसी गयी। विधायक श्री पटेल ने कहा कि मध्यान्ह भोजन के साथ नाश्ता मिलने से कुपोषण से मुक्ति मिलेगी और छात्रों को स्कूल की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।
विकासखंड शिक्षाधिकारी एस.एन. साहू ने कहा कि यह योजना बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में उपयोगी होगी। इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ओमकार सिंह नेटी, एबीईओ मरकाम, नोडल प्राचार्य पी.पी. अंचल, और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। यह नाश्ता योजना जिला प्रशासन की एक अभिनव पहल है, जो बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.