March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रेम संबंध में धोखा खाने के बाद पुलिस से कार्यवाही की मांग करने वाली युवती ने जान देने की कोशिश की

त्रिनेत्र टाइम्स  रायगढ़  शहर सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर के रहने वाली एक मुस्लिम युवती जो समाचार लिखे जाने के समय जिला अस्पताल में अपने इलाज के भर्ती है। उसने सीटी कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी लिखित शिकायत के बावजूद सीटी कोतवाली पुलिस रायगढ़ ने आरोपी के विरुद्ध कोई न्यायोचित कार्यवाही नहीं की,जिससे हताश होकर युवती ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की।

 

 

अस्पताल के बिस्तर में पड़ी पीड़िता ने बताया बजाज शो रूम में एकाउंटेंट का काम करती है। बीते कुछ महीनों फेस बुक में विशाल गोस्वामी नाम के हिन्दू युवक से उसका परिचय हुआ। युवक ने उससे शादी का झांसा देकर पहले उसे अपने घर ले जाकर उसका दैहिक शोषण किया। फिर शादी से इंकार करने लगा। इसके बाद परेशान होकर युवती ने सीटी कोतवाली पुलिस में शिकायत की तथा पुलिस से आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगी। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की न ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी की गई। युवती ने जब पुलिस से पूछा तो बताया गया कि आरोपी की हाई कोर्ट हाई कोर्ट से जमानत हो गई है।

इस बात से परेशान पीड़ित मुस्लिम युवती ने अंततः पुलिस पर असहयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए बकायदा चिट्ठी लिखकर अपनी जाना देने की नियत से जहर खा लिया। वही घर वालों ने समय रहते उसे बचाने के उद्देश्य से आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती का इलाज जारी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.