May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

केंद्र सरकार ने विशेष तौर पर दीपावली से पूर्व पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती कर दंतेवाड़ा,बीजापुर,सुकमा जिलेवासियों को दी बड़ी राहत,विधायक चैतराम अटामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया*

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल   भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने खुशियों के पर्व दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना की है | शुभकामना संदेश देते हुए चैतराम अटामी ने कहा की विश्व के लोकप्रिय नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विशेष तौर पर बस्तर संभाग के सुदूर क्षेत्र दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं सुकमा जिलेवासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर पेट्रोल डीजल के दामों पर 2 से 3 रु प्रति लीटर की कटौती कर विशेष उपहार देकर दीपोत्सव की खुशियाँ दोगुनी कर दी है | केंद्र सरकार ने विशेष तौर पर बस्तर के दंतेवाड़ा,बीजापुर,सुकमा जिलेवासियों के जेब में राहत पहुंचाने हेतु पेट्रोल डीजल के दामों में जो कटौती की है इससे प्रधानमंत्री मोदी जी का अटूट प्रेम बस्तरवासियों के प्रति झलक पड़ता है जैसा की वे जब भी बस्तर प्रवास पर आये है उन्होंने कहा है की बस्तर के साथ उनका विशेष रिश्ता रहा है | इस बड़ी राहत हेतु में केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करता हु | श्री अटामी ने कहा की दीपावली से पूर्व पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती से क्षेत्र के किसानो एवं ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.