July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु कृषको को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने एकीकृत किसान पोर्टल में एक बार पंजीयन कराने हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था। जिसके अनुसार पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गयी थी। जिले के सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन, फसल, रकबा संशोधन एवं कैरी फारवर्ड शीघ्र पूर्ण करवा सकते हैं एवं वारिसान पंजीयन हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं, ताकि मक्का एवं धान के किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ प्राप्त हो।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.