स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं-चैतराम अटामी*



*ओटी के रखरखाव पर विशेष ध्यान दे और उपकरणों को दुरस्त रखे -विधायक चैतराम अटामी*

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दतेवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी आज जिला अस्पताल दंतेवाड़ा पहुंचे सर्वप्रथम विधायक चैतराम अटामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा प्रबंधन से मुलाकात कर जिस ओटी में मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया उसका निरिक्षण किया तत्पश्चात विधायक चैतराम अटामी ने अस्पताल पबंधन व डॉक्टर्स के साथ समीक्षा बैठक की और ओटी के रखरखाव एवं उपकरणों को दुरस्त रखने के दिशा निर्देश दिये,विधायक चैतराम अटामी ने जिला अस्पताल प्रबंधन से सख्त रूप से कहा की स्वास्थ्य संवेदनशील विषय इस पर लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी अस्पताल प्रबंधन के पास यदि किसी भी प्रकार की तकनिकी या प्रशासनिक सुविधाओं की कमी है तो अस्पताल प्रबंधन एवं जिला प्रशाशन तुरंत बातचीत कर विषय को गंभीरता से ले सरकार हर यथासंभव मदद करने को तैयार है | विधायक अटामी ने कहा की डॉक्टर मरीजों के प्रति सेवाभाव व अपनापन से पेश आये डॉक्टरों को भगवान के बाद इंसान के रूप में देखा जाता है दंतेवाड़ा आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र है यहाँ मरीजों के प्रति डॉक्टर नम्रता से व्यव्हार करें ऐसे मामलो की पुनरावृति न हो इस हेतु विशेष ध्यान दिया जाये,केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं जैसे संवेदनशील विषयो को गंभीरता से लेते हुए लगातार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रही है बावजूद किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसकी जवाबदारी अस्पताल प्रबंधन लेते हुए गंभीरता से कार्य करे | जिन 10 मरीजों के आँखों में ऑपरेशन के बाद संक्रमण हुआ है प्रदेश सरकार मरीजों के बेहतर उपचार हेतु चिंतित है और हर यथासंभव मदद करने हेतु प्रयासरत है कांग्रेस स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीती करना छोड़ अगर पिछले 05 वर्षो मैं पूर्व रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के अस्पतालों के रखरखाव की ही चिंता करती तो आज दंतेवाड़ा में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ जनता को मिल रहा होता ,प्रदेश में भाजपा जब से सत्ता में आयी है जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में कमियों को दूर कर रही है चाहे विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी हो या उपकरणों की उनमे इजाफा हुआ है |

