May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, कुलदीप सिंह कटघोरा निवासी 21 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जिनका इलाज न्यू कोरबा हॉस्पिटल कोसाबाड़ी में चल रहा था। इलाज के दौरान परिजनों ने मरीज के स्वास्थ्य में सुधार न होने तथा बिल के बारे में सही जानकारी नहीं देने की बात को लेकर अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिजनों के बीच बहस शुरू हो गई। परिजनों का अस्पताल प्रबंधन पर आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी और ईलाज के नाम पर उनसे 5 लाख ले लिए। और मरीज की हालत में सुधार नही हो रहा था मरीज का इलाज नही किया जा रहा था जिससे मरीज की हालत गंभीर और गंभीर हो गई है

आज 29 अक्टूबर को मरीज की तबीयत बिगड़ने और शरीर में इंफेक्शन फैलने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने देते हुए उन्हें दूसरी जगह रेफर करने की बात कही गई तब परिजनों ने वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया।

परिजनों ने जब इस संबंध में उचित जानकारी प्रदान करने की बात की तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें गोलमोल जवाब दिया गया जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बल पहुंच गई है, दोनो पक्ष थाना जाने की तैयारी कर रहे है, खबर लिखे जाने तक दोनो पक्ष से किसी ने सिविल लाइन थाने में आवेदन प्रस्तुत नही किया है,

मरीज को परिजन इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले कर रवाना हो गए है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.