February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* मछुआरों को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  छ.ग. शासन की “नवीन मछुआ नीति अनुसार” ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत के 12 तालाब 23.00 हे. जलक्षेत्र का मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा आबंटित करने हेतु कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जिससे 02 पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति एवं 10 मछुआ समूहों के 149 सदस्य लाभान्वित होंगे। सभी पट्टा धारक शासन की योजनांतर्गत प्रदाय की जाने वाली समस्त योजना मछुआ प्रशिक्षण, मछली पकड़ने हेतु जाल, आईस-बॉक्स, मछली बीज, मछुआ दुर्घटना बीमा, मछली पालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ मछली पालकों के हितार्थ वर्ष 2024 में लागू की गई नवीन योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना अंतर्गत पंजीकृत कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगें। कलेक्टर द्वारा कोरबा जिले के मछली पालन हेतु शेष सभी तालाबों को पट्टे पर शीघ्र आबंटित करने हेतु सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.