February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  नदी संरक्षण और समर्थन की भावना से कोरबा अंचल में नमामि हसदेव संगठन काफी समय से कार्य कर रहा है। उसने कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर यहां हसदेव तट पर वृहद अनुष्ठान करना निश्चित किया हैं।
अंचल में नमामि हसदेव के द्वारा हर महीने की अमावस्या और पूर्णिमा को हसदेव आरती की जा रही हैं। इसमें अधिकारियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोग यजमान बनाए गए। इनकी उपस्थिति में शाम 5 बजे से पूजा-अर्चना और हवन-पूजन आदि कार्य संपन्न किए गए। इसके पश्चात् गंगा तट पर विभिन्न स्थान में होने वाली गंगा आरती के तर्ज पर यहां भी हसदेव की आरती की गई। समय के साथ इसमें लोगों की संख्या बढ़ी।

संगठन के प्रमुख रणधीर पांडेय ने बताया कि परंपरा का निर्वहन करते हुए कार्तिक अमावस्या 31 मई और कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को इस प्रकार का कार्यक्रम हसदेव तट पर संपन्न होगा। इसके लिए संगठन भावनात्मक रूप से अधिकतम लोगों को जोडने की तैयारी में है। श्री पांडेय ने आगे बताया कि नदियां सनातन काल से हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र रही है। उनके सामने मौजूद चुनौतियां कुल मिलाकर मानवीय कारणों से है। अनावश्यक प्रदर्शन के बजाय इस दिशा में निष्ठा से काम करने की जरूरत है तभी कुछ अच्छे नतीजे आएंगे और लोगों की सोच बदलेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.