May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सूरजपुर क्षेत्र में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में कथित आरोपी और उसके परिवार की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की जा रही हैं। कथित मास्टरमाइंड के पिता और चाचा के लगभग 150 डिसमिल पर निर्मित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा हैं।

जानकारी के अनुसार अर्ध रात्रि को ही 3 दल तैनात कर दिए गए थे। अलसुबह लगभग 5 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात है।

बताया जा रहा हैं की कथित मुख्य आरोपी के पिता और चाचा द्वारा सूरजपुर अंचल में 6 जगहों पर कराये गए अवैध निर्माण पर नगर पालिका ने 15 अक्टूबर को नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस में लिखा गया है कि, आपने नगर पालिका से अनुमति लिए बिना भवन निर्माण किया है, जो छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 (क) का उल्लंघन है। आप अपना निर्माण हटा लें। वरना प्रशासन बेदखली की कार्यवाही करने को बाध्य होगा।
जानकारी के अनुसार कथित आरोपी के पिता का पुराना बस स्टैंड के पीछे वार्ड क्रमांक-7 में सवा दो डिसमिल जमीन का पट्टा हैं , जबकि 60 डिसमिल जमीन में मकान और चारदीवारी का अवैध निर्माण किया गया है।
उसके रिंग रोड मानपुर में 37 डिसमिल, मानपुर मोहल्ले में 25 डिसमिल, वार्ड क्रमांक कब्रिस्तान मोहल्ला में 25 डिसमिल और ग्राम तिलसिवां में 25 डिसमिल भूमि है। जहां बुलडोजर चलाने नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं, नगर पालिका प्रशासन ने वार्ड क्रमांक-7 में अवैध रूप से बने उसके चाचा के मकान पर भी नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सभी अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। बुलडोजर कार्यवाही का अभी तक कोई विरोध नहीं हुआ है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.