May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* पुलिस स्मृति दिवस से राष्ट्रीय एकता दिवस तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन
* राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय में आयोजित की गई प्रतियोगिता
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिसके तहत कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर विद्यालय/महाविद्यालय में चित्रकला, वाद-विवाद, मेहंदी, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामढ़ी और शासकीय पी.जी. महाविद्यालय कोरबा में ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ विषय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे चित्रकला, वाद विवाद, मेहंदी, निबंध और रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थीयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गय । शासकीय पी.जी. महाविद्यालय कोरबा में शस्त्र और उपकरण की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
कोरबा जिले के 12 शहीद जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.