दीपावली पर्व से पूर्व महतारी वंदन योजना की 9 वीं क़िस्त जारी किये जाने पर विधायक चैतराम अटामी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया*
1 min read




त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा महतारी वंदन योजना की 9 वीं क़िस्त दीपावली पर्व से पूर्व जारी किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मातृ-शक्ति के साथ ही गरीब और किसानों के राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण के लिए क्रांतिकारी कदम सतत उठाए गए हैं और उठाए जा रहे हैं।
श्री अटामी ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत हमारे प्रदेश की लाखों बहनों को सशक्त बनाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को खुशहाल किया है तो दूसरी तरफ इस वर्ष दीपावली का प्रकाश-पर्व प्रधानमंत्री आवास के साथ लाखों गरीब परिवार अपने-अपने पक्के घरों में मनाने वाले हैं। किसानों के हित में प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो वादे ‘मोदी की गारंटी’ में किए थे, उनको पूरा करके सरकार ने किसानों के घर-परिवार में खुशहाली का प्रकाश पहुँचाया है। आगामी नवंबर माह में हमारे प्रदेश के लाखों किसानों का 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदकर उन्हें भी सशक्त बनाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। नि:संदेह यह सरकार संवेदनशीलता के साथ छत्तीसगढ़ को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रही है ।
—————–







