May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने बकायदा एक पत्र जारी कर शासकीय बेसिक प्राथमिक विद्यालय कटघोरा में विद्यालय संचालन हेतु अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा समिति कटघोरा को अनुमति प्रदान की है।
उक्त भवन में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं लगेगी। दरअसल शासकीय बेसिक प्राथमिक विद्यालय कटघोरा को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कटघोरा में समायोजित करके नवीन भवन में संचालन किया जा रहा है। इस कारण सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान कटघोरा को उक्त खाली भवन में अस्थाई रूप से अध्यापन कार्य की अनुमति जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान की गई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.