May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधीश से की शिकायत
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  ग्राम पंचायत पसरखेत की महिलाएं शराबबंदी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने बताया कि ग्राम में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है, जिससे ग्राम का माहौल खराब हो रहा है। ग्राम पसरखेत से महिलाएं शिकायत लेकर मुख्यालय पहुंची थी। उनका कहना है कि पसरखेत पंचायत के धौराभांठा, पसरखेत और छिंदकोना में पूर्ण शराबबंदी की जाए।
महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि खुलेआम शराब बिकने के कारण छोटे बच्चे भी शराब पीने लगे हैं। इसके अलावा शराबी लोग महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। महिलाओं ने कहा क‍ि हमें शराब के कारण बहुत परेशानी हो रही है। हमारे बच्चे शराब पी रहे हैं और उनकी सुरक्षा को खतरा है। हमें शराब बंदी की जरूरत है। महिलाओं ने शासन-प्रशासन से शराब बंदी की मांग की है, ताकि ग्राम में शांति का माहौल बना रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.