May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* ठेकेदार और निगम अधिकारियो में हड़कंप
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  अंचल के वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद व भाजपा नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया के एक पत्र ने निगम में खलबली मचा दी है। भाजपा नेत्री ने डीएमएफ फंड से हुए अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन के कार्यों की जांच के लिये कोरबा जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा हैं कि “अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन कार्य हेतु खनिज न्यास मत से 953.77 लाख रूपये की राशी का टेंडर जारी किया गया था तथा बाद में टेंडर रिवाइज कर अतिरिक्त राशि भी उक्त कार्य हेतु जारी की गई है। अशोक वाटिका में अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा कर जारी राशि अनुसार कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं। आपसे निवेदन है अशोक वाटिका का उन्नयन एवं विकास जनता के उपयोग स्थल के रूप मे किया गया है। जनहित में उक्त राशि का पूर्ण प्रयोग हुआ है या नहीं, इस हेतु अशोक वाटिका उन्नयन एवं विकास कार्य की निविदा अनुसार पूर्ण जांच हेतु आदेशित करने निवेदन हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.