May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


*ग्राम पंचायत उरगा में कार्यालय उद्घाटन संपन्न*
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा। – दैनिक लोक सदन का उरगा कार्यालय उद्घाटन समारोह रविवार को ग्राम उरगा, सेमीपाली में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता श्री संदीप कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दैनिक लोक सदन का कार्यालय एक ग्राम पंचायत में खुल गया है इसका मतलब यह है कि लोक सदन आम गरीब जनता की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाएगा मेरी अनंत शुभकामनाएं हैं। श्री राजेन्द्र पांडेय पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष ने अध्यक्षता करते हुए कहा -दैनिक लोक सदन एक अत्यंत महत्वपूर्ण समाचार पत्र है उरगा हमारे गांव में कार्यालय उद्घाटन से अंचल की आवाज को स्वर प्राप्त होगा। इस अवसर पर संपादक सुरेशचंद रोहरा ने अपने महत्ती उद्बोधन में कहा लोक सदन गांव से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक प्रसारित होने के लिए कटिबद्ध है शीघ्र ही देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित होने जा रहा है जो पत्रकारिता को नवीन दिशा देगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच आत्माराम पन्ना, वर्तमान सरपंच जनार्दन कंवर, काशी महराज, समेलाल जगत, सोहन साहू अधिवक्ता ने दैनिक लोक सदन को अपनी अनंत शुभकामनाएं बधाई दी। इस अवसर पर अचंल के वरिष्ठ शिक्षा विद सुरेशचंद सक्सेना का उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के मध्य नजर मुख्य अतिथि संदीप कंवर राजेंद्र पांडे और संपादक सुरेशचंद रोहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के कारण सम्मानित किया। इस अवसर पर संपादक सुरेशचंद रोहरा का हाल ही में प्रकाशित उपन्यास काले धब्बे का भी विमोचन किया गया।आभार प्रकट ब्यूरो राजेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर कमल सर्वविद्या विशाल सक्सेना, राजू साहू की गरिमा मय उपस्थित रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.