महासमुन्द जिले में सक्रिय सदस्यता का श्रीगणेश,सांसद और विधायक बने सक्रिय सदस्य**



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा महासमुन्द | भाजपा जिला कार्यालय महासमुन्द में हुई सक्रिय सदस्यता और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी बैठक में महासमुन्द जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान का श्रीगणेश महासमुन्द सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरीं और महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को सक्रिय सदस्यता फार्म भरवाकर किया गया | जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ,सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा,जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, सदस्यता अभियान जिला संयोजक संदीप दीवान, विधानसभा संयोजक चंद्रहास चन्द्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चंद्राकर सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा हुई साथ ही वर्तमान में हुए मतदाता सूची के प्रकाशन में 23 अक्टूबर की तंक की समयावधि में नाम जोड़ने,स्थान परिवर्तन कराने,या बाहर चले गए या मृतक मतदाताओं का नाम विलोपित करने जैसे अतिआवश्यक कार्य हेतु नगरीय क्षेत्र महासमुन्द ,बागबाहरा ,नगर पंचायत तुमगांव में जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर को मतदाता सूची सम्बंधित सभी आवश्यक प्रक्रिया के लिए प्रभारी बनाया गया | नगरीय निकाय निर्वाचन से सम्बंधित मतदाता सूची के पूरी प्रक्रिया के लिए महासमुन्द एवम बागबाहरा नगरपालिका सहित तुमगांव नगर पंचायत के प्रभारी नियुक्त होने पश्चात जिला महामंत्री प्रदीप ने तीनों निकाय क्षेत्रो में मण्डल अध्यक्षो और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सभी वार्डो में वार्डवार प्रभारियो की नियुक्ति किया | तीनो स्थानों के निकाय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नियुक्त किए गए प्रभारियो से 23 अक्टूबर तक मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अवलोकन और नाम जोड़ने काटने की प्रक्रिया में सतत निगरानी और पुरा समय देने की अपील प्रभारी ने किया | इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मोती साहू, अलका चंद्राकर ,मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली,प्रेम साहू ,महामंत्री प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधिगण और प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे |

