May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  लायंस पब्लिक स्कूल ट्रस्ट के चेयरमेन, समाज सेवी, लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के छोटे पुत्र स्व. नितेश कुमार अग्रवाल को ग्राम खरहरकूड़ा (मड़वारानी) स्थित नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकगणों एवं कर्मचारियो ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
चार वर्ष पूर्व 18 अक्टूबर 2020 को नितेश कुमार का आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी स्मृति में उनके पिता राजकुमार अग्रवाल ने लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकूड़ा का नाम रखा। स्व. नितेश कुमार अग्रवाल के सपनों को लायंस पब्लिक स्कूल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के माध्यम से साकार करने में श्री अग्रवाल लगे हुए हैं। उनकी यादों को चीर स्मृति रखने के लिए हर साल विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में विद्यालय ट्रस्ट के चेयरमेन एवं नितेश के पिता लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन दर्शन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, क्लब सचिव सुरेंद्र डनसेना, प्राचार्य दीपक जायसवाल, एचओडी श्री थामस, सुभाष चंद्र अनंत, मनोरमा शर्मा सहित क्षेत्र के नागरिक, अध्यापकगण एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.