February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स   कोरबा- स्वास्थ्य विभाग कोरबा में वाहन किराया का टेंडर को लेकर सत्यनारायण अग्रवाल के द्वारा जिला कलेक्टर कोरबा व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित शिकायत की गई है, आवेदन कर्ता ने यह आरोप लगाया गया है, कि सर्विस और सप्लाई का टेंडर जेम्स पोर्टल में निकलना था। पर इस टेंडर को ऑफलाइन निकाला गया है। जबकि कुछ दिन पहले मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा यह कहा भी गया था कि सर्विस और सप्लाई का टेंडर जेम्स पोर्टल में निकाला जाए इस आदेश का पालन अन्य विभागों द्वारा किया जा रहा है । बस स्वास्थ्य विभाग कोरबा में इसका पालन नही किया जा रहा है । और इस टेंडर में टेंडर की राशि अंकित नहीं की गई है ।ऐसा लगता है कि विभाग के किसी व्यक्ति द्वारा यह कूट रचना कर अपने चहेते ठेकेदार को यह टेंडर दिलाने में लगा हुआ है । सत्यनारायण अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से गुहार लगाई है कि इस टेंडर को रद कर जेम्स पोर्टल के माध्यम से कराया जाए ताकि लोगो मे पारदर्शिता बनी रहे ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.