May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कोयला उत्पादन वृद्धि पर दिया जोर
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.एन. कापरी ने 17 अक्टूबर को दीपका खदान का दौरा किया। उन्होंने फेस पर जाकर ओवरबर्डन रिमूवल और कोयला खनन का निरीक्षण कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री कापरी ने कोयला उत्पादन में वृद्धि पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरा प्रयास करना होगा। उन्होंने खदान की कार्यशैली का जायजा लिया और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की इस दौरे का उद्देश्य कोयला उत्पादन में सुधार और खदान की कार्य क्षमता में वृद्धि करना है। एसईसीएल की दीपका खदान कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.