February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा औषधि वितरण के साथ औषधि सेवन के नियम पथ्य अपथ्य के बारे में दिया निशुल्क परामर्श।*

**शरद पूर्णिमा में सेवनीय चित्रकूट की प्रसिद्ध दिव्य औषधि का निशुल्क वितरण एवं श्वास रोगों के लिये स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परीषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में श्री शिव औषधालय 

त्रिनेत्र टइम्स   *कोरबा , बिलासपुर, जांजगीर चाम्पा,अंबिकापुर, कवर्धा, रायपुर, रायगढ़, कोरिया, दुर्ग मुंगेली एवं जशपुर जिले से पहुंचे सैकड़ों मरीजों ने प्राप्त की औषधि संस्थान एवं चिकित्सकों को दिया साधुवाद।*

*दमा दम के साथ नही नियम एवं संयम से आयुर्वेद की इस चमत्कारी दिव्य औषधि के सेवन से जड़ से जाता है – डॉ. नागेन्द्र शर्मा।*

अरसे से श्वसन संबंधी बीमारियों से जूझ रहे सैकड़ों रोगियों को 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्वास दमा रोग से मुक्ति हेतु सेवन की जाने वाली चित्रकूट की प्रसिद्ध दिव्य औषधि का निशुल्क वितरण एवं श्वास रोगों के लिये निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परीषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में श्री शिव औषधालय एमआईजी 20 आर.पी.नगर फेस निहारिका कोरबा में किया गया। जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। इस संबंध में संस्थान के प्रमुख चिकित्सक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि वंशानुगत और प्रदुषण जन्य कारणों से श्वास दमा सम्बंधी रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसमे विभिन्न तरह के उपचार पद्धतियों से उपचार कराने के बावजूद रोगी को अपेक्षित लाभ नही मिल पा रहा है , वहीँ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति जो लोगो को वर्षों से विशुद्ध एवं निरापद चिकित्सा प्रदान कर रही है जिसमे श्वास दमा संबंधी रोगों से निजात दिलाने के लिए हर तरह के दुष्प्रभाव से रहित एक चमत्कारिक औषधि जो की चित्रकूट के महात्मा जी द्वारा वर्षों के अनुसन्धान के पश्चात् तैयार की गई है जिसका विधिपूर्वक उपयोग शरद पूर्णिमा में करने पर शत प्रतिशत लाभ होता है। नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया इस तरह की भ्रांति फैली हुई है कि दमा दम के साथ जाता है अर्थात ठीक नही होता सर्वथा गलत है ,अपितु संयम नियम औऱ अनुपान का सही ढंग से पालन कर नियमपूर्वक इस दिव्य औषधि का सेवन करने से दमा का ही दम निकल जाता है और दमा रोगी को इस रोग से जड़ से मुक्ति मिल जाती है । इसी दिव्य औषधि का श्री शिव औषधालय एम्.आई.जी.20 आर.पी. नगर फेस 2 निहारिका कोरबा द्वारा निशुल्क वितरण किया गया एवं औषधि सेवन के नियम पथ्य अपथ्य के बारे में दिया निशुल्क परामर्श भी संस्थान के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा एवं संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा निशुल्क दिया गया। शिविर में कोरबा जिले के ही नही अपितु जांजगीर-चाम्पा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कवर्धा , अंबिकापुर, कोरिया, रायपुर, दुर्ग, जशपुर आदि जिलों के सैकड़ों मरीजों ने दिव्य औषधि निशुल्क प्राप्त करने के साथ-साथ ईस दिव्य औषधि को पाकर अत्यंत प्रसन्नतापूर्वक श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा तथा संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा को इस दिव्य औषधि को सहज उपलब्ध कराने एवं संबंधित परामर्श प्रदान करने हेतु पर बहुत बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। साथ ही इस दिव्य औषधि का सेवन किए लोगों ने अपने लाभ के बारे में, अपने दमा रूपी असाध्य रोग से मुक्ति का अनुभव भी सभी के साथ साझा कीये। शिविर में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य लायन नेत्रनन्दन साहू, लायन कमल धारीया, लायन अश्वनी बुनकर, चक्रपाणि पांडेय, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, महेंद्र साहू, देवबली कुंभकार, कमला कुंभकार, राजेश प्रजापति, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, नेहा कंवर, वीरेंद्र सोनी एवं बबलु सोनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.